हँसती हुई लड़की को रुला गया है कोई।
चाँद का वादा कर,चराग़ बुझा गया है कोई।।
था परिंदों का आशियां, तुफ़ानों में जो दरख़्तत।
झासा खुले आसमां का दे,डालियाँ काट गया कोई।।
हँसती हुई लड़की को रुला गया है कोई।
इठलाती हुई तितलियों को,बागवा का दिलासा दे कर।
फ़िर क्यों गुलिस्ता के सारे फूल जाते-जाते मसल गया कोई।।
निभाऊंगा आख़री सांस तक वाद-ए-वफ़ा के मैं।
यह कह कर खंजर से जख़्मी इरादे कर गया कोई।।
हंसती हुई लड़की को रुला गया है कोई।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

