हम तो बस यूँहीं बिख़रे थे

समेट कर जो दिखाई तेरी ऊंगलियों ने करामात...

तो कितने ही आकार में हम निखर गए,

ना था वजूद कुछ भी हमारा...

जो छुआ तूने तो सबर गए,

कभी पानी पिया गया हमसे ...

तो कभी बनकर चिलम सुलगाए गए,

कभी चराग़ बन रौशन किया घर...

तो कभी चूल्हे पे हांडी रख तपाये गए,

कभी पूजा गया मूर्ति बनकर हमे....

तो कभी पैरों से भी रौंदे गए,

हम तो मिट्टी थे.....

अंत में मिट्टी में ही मिला दिये गए...!!

मध गुप्ता "अपराजिता"