गुजर जाता है साल
नहीं गुजरते है
तो वो दिन और लम्हें
जो जुड़ जाते है
यादों वादों की खुशनुमा लड़ियों से
कभी बन कर खुशी तैरते है आँखों से
तो कभी सिसकियां तोड़ती बंदिश होठों से
गुजर जाता है साल
नहीं गुजरते है
तो वो है दिन और लम्हें..!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

