नज़रें चुरा के नज़रें मिलाना
दिल की बात को नज़रों से कह जाना
बताओं कहां से सीखा है तुमने ओ जाना
हमें क्यों नहीं आता हैं ऐसे बाते बनाना
अगन ये हमारे दिल में लगाना
चारो पहर रहता ये दिल तुम्हारा दीवाना
चाहत बड़ा के कहाँ छुप जाती हो जाना
नज़दीक आओ तो तुमको बताए दिल का फ़साना
ख़्वाबों में आ कर नज़रों से वार करना
करवटें बदलता हैं रात भर ये मस्ताना
जगा कर मुझे चुुपके से हंसती हो जाना
हकीकत में आओ तो सुनाए बेचैनियों का तराना...
मधु गुप्ता "अपराजिता"

