मोहब्बत के नाम से अब यह दिल घबरा सा जाता है।

तड़प उठता हर इक आँसू आंख से अंगारा बरसता है।।


सिसकियां है दबी होठों के बीच अब तो किसी की बेवफाई में।

मग़र यह दिल है कि उसकी याद में रोता ही जाता है।।


संभालो अब हमें कोई कि अब कोई आस का न दीप जलता है।

तन्हाइयों की चादर में यह बदन दिन रात मिरा मिरा लिपटा जाता है।।


जमाना घूम कर देखा नजर अब वो मुझको ना कहीं आता है।

मग़र दिल है जिद्दी जो हर पल कहता है वो तेरे अंदर रहता है।।


"अपराजिता"