चाहे जितना झगड़ लूँ मैं मग़र उसको सूरत मेरी ही भाती है।

कैसा भी हो दर्द उसका वो दौड़ कर मेरे पास ही आती है।।


बड़ा दिलकश सा रिश्ता है मेरा उसके बीच का दोस्तों।

ख़्वाबोंऔर ख्यालों में मुझे हर पल वो ही नज़र आती है।।


पकड़ कर बांह वो मेरी हमेशा साथ चलती है।

लगे ना कोई भी ठोकर सो हर पल परछाई बन के रहती है।।


भरोसा और ईमान वो अपना मुझ पे इरादतन बार देती हैं।

नहीं लगाती इक पल सोचने में वो ख़ामियाँ का पिटारा खोल देती हैं।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"