मोहब्बत के मारों की कुछ तो दवा हो।

हैं यदि सज़ा ये तो पूरी मुक़रर्र हो।।


 बुला कर चश्मदीदों को दिवानगी की परख हो।

फ़िर नजरों में जो भी अक्स हो नाकेबंदी उसकी हो।।


दिलों में जो झाँक सके ऐसा हाकिम ज़रूर हो।

वो रख दे चीड़-फाड़ कर यादों को ऐसा पोस्टमार्टम हो।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"