भूली-बिछरी यादों की कसक रह रह कर मचलती हैं। 

 बीते चाहे वक़्त पुराना लम्हों की तपिस तो बाक़ी रहती है।। 

देख ये तस्वीर पुरानी हाल बयाँ कुछ करती हैं। 

क्या-क्या पीछे छूट गया आईना देख तस्वीर बदलती हैं।। 

जिन पन्नों पे लिखी इबारतें मिलने और बिछड़ने की। 

 उन पन्नों की एक वक़्त पे रंगत फ़ीकी पड़ती है।।

देखकर एक तस्वीर पुरानी बोल उठे हम उसे ये। 

जान रही हो इसको तुम परछाई तुम्हारी झलकती है।। 

मधु गुप्ता "अपराजिता"