देखो उन्हें जरा तुम गौर से वो बेवफ़ा होने लगे हैं।
सारे दर्द मेरे इस दिल के तब से, बे-जुबा होने लगे हैं।।
अनजान से वो आजकल हमको लगने लगे हैं।
वो पहचान पुरानी जाने क्यों अब भूलने से लगे हैं।।
ठिकाना बदल वो दूसरी गलियों से गुजरने लगे हैं।
मसरूफ़ वो हमको अब कहीं और दिखने लगे हैं।।
आंखें यह सोचकर कुछ नम रहने लगी हैं।
एक ही धागे के मोती अब बिख़रने लगे हैं।।
मधु गुप्ता"अपराजिता "

