हजारों साथ है लेकिन तेरा ना हाथ, हाथों में।

पकड़ लो बाहां तुम मेरी,बस इतनी सी हसरत है।।


छुपा लो दिल के कोने में,नज़र ना आए इस जहां को हम।

रहे मुझमें तेरी धड़कनों का जलवा,बस इतनी सी हसरत है।।


कितने दिन गवाएं हैं,तेरे इंतज़ार की राह-ए-सफ़र में हमने।

नज़र आओ चराग़-ए-उम्मीद कोई,बस इतनी सी हसरत है।।


करूंगी क्या अकेले मैं,इस ना चीज़ दुनिया के मिले में।

पनाहों में लो अपनी मोहब्बत के,बस इतनी सी हसरत है।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"