मिट्टी के खिलौनें भी, गरीबों की पहुंच से अब बाहर हो गए।
कह ने को धरती छोड़कर, लोग चांद के खरीदार हो गए।।
कुर्सी की चाहत में, मर्यादा और संस्कार तार- तार हो गए।
जो लगते थे पहले दागी, वो ही अब गले का हार हो गए।।
चंद रुपयों की ख़ातिर, दो भाइयों के रिश्तें रंजीदा हो गए।
रहते थे जो इक साथ कभी,उस घर के भी दो भाग हो गए।।
सच्चे लोग बदलते वक़्त के साथ,सयाने और समझदार हो गए।
जो हाथ थे सहारे को कभी, वो आस्तीन का अब सांप हो गए।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"
✍️✍️

