ग़ज़ल

फूल बिछाते होंगे लोग तू रस्तों की नियत बताता है। 

महफ़िल में नहीं है सब तेरे चुपके सेअसलियत दिखलाता है।। 


झूठ फ़रेब से भरी इस दुनिया में अब तू ही सच्चा लगता है। 

कर्ज़ भला उतारू कैसे तू तो छवि ख़ुदा की लगता है।। 


तू ही नहीं तेरे पैरहन भी मेरे दर्द-ए-ज़ख़्म को सुकून देता है। 

जब चलता है थाम के हाथ तक़दीर को बल मेरी मिलता है।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"


इन आँखों की नमी कुछ कह रही है। 

दोस्त मेरे तेरे बिना महफ़िल तन्हां(बयाबान) हो रही हैं।। 

मधु गुप्ता "अपराजिता"