नाखून बड़े करके मैंने अपने घाव को जख़्मी कर डाला।
रक्त बह रहा उन से अब और होठों से सिसकी फूट रही।।
दर्द लहू बन कर छलक रहा जीने की हसरत भी छूट गई।
कहाँ छुपे हो मौला मेरे अब तो आस की डोर भी टूट रही।।
आह ने तोड़ी बंदिशे सारी और ज़मी-आसमां भी करहा उठे
पर तेरी बख़्शिश रहमतों की क्यों मेरे मुकदर से रूठ गई।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

