कभी मैं रुठती थी खुद से,

कभी खुद को ही मना लेती।

जिंदगी जब नहीं सुलझती खुद से,

तब रास्ते खुद ही मैं नए बना लेती।।


कभी करती रुसवाईयां ख़ुद से,

कभी बेशुमार मोहब्बत कर बैठती।।

कदम जब थक जाते चलते- चलते,

तो बहाना मैं कोई नया गढ़ लेती।।


जो बुझ गए जलते- जलते चिराग़ खुद से,

तो मैं चांद को अपना रहनुमा बना लेती।।

नहीं कटती यह रातें सियाह मुझे से,

तो करवटों को मैं अपना साथी बना लेती।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"