तपती धूप में मैंने किसी का हाथ थामा है। 

कोई और नहीं, वो ख़ुद मेरे हौसले का साया है।। 


हमारी और तुम्हारी बज़्म में बस फ़र्क इतना है। 

हमने तारों को और तुमने चाँद को बुलाया है।। 


कसम खा कर बता दो,कहानी में ये जो मोड़ आया है।

क्या तुम्हारे और मेरे बीच,किरदार नया कोई और आया है।। 


अंधेरी रात में तन्हाईयों ने, आँखों को क्या ख़ूब रुलाया है। 

फ़िर जलते हुए चराग़ों को,आंधियों ने रफ़्ता- रफ़्ता बुझाया है।।

-मधु गुप्ता "अपराजिता"