मिट्टी के घरौंदों को लाज़िम बरसात के पानी में ढह जाना है।

जख्म़ जो भी मिले दुनिया से उन्हें तो बस रिसते ही जाना है।।

 

जो जा चुका है परदेस,उसे किसी भी तर्ज़ पे ना वापस बुलाना है। 

उसकी जुदाई में अश़्को को,बस यूंही दिन रात बहते ही जाना है।।


बैठा है सामने मगर उसको ना अब नज़रों में आना है। 

उसकी तरह मुझको भी अब पत्थर बन कर दिखलाना है।।


रहेगी अनबन तेर मेरे दरमियां हमेशा यूं ही।

फिर भी यह सर मुझे तेरे आगे हरदम झुकना है।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"