उसकी साफ़- गोई का बुरा क्या मानना लोगों।
वो ख़ुदा है हर फै़सला मिरी बंदगी देख कर करता है
कभी पलकों पे बिठा ख़्वाबों का हसीं आसमां देता है।
तो कभी आंखों को अश्कों से तर-ब-तर कर देता है।।
कभी वो हसरत-ओ-अरमां पल में पूरा करता है।
तो कभी दर्द-ओ-अलम की रुसवाई मुझको देता है।।
तेरी रहनुमाई पर कहां कोई सवाल करता है।।
जो तुझको भाता है वही तो तू हर बार करता है।। मधु गुप्ता "अपराजिता"
