ख़ामोश कलम अंदर से चिल्लाती है
सड़कों पर बैठे बच्चों की आह मुझे रुलाती है
ठिठुर रहे हैं सर्दी से बदन बेहाल से जिनके।
उनको छत क्या कंबल और चादर की जरूरत भी सताती है।।
दे दो रोटी मर जाएंगे बच्चे भूखे मेरे।
मां कहती ये सुनकर छाती मेरी फट जाती है।।
ख़ामोश पड़ी कलम अंदर से चिल्लाती है।।
