हर कोई समझ ले तुझको,कहाँ ये मुमकिन होता है। 

आईने का कहाँ अपना कोई वज़ूद होता है।। 


लगे होते है चमन में सैकड़ो फूल डालियों पे। 

मग़र हर फूल ख़ुदा के दर पे जाए ये कहाँ लाज़िम होता है।। 


बहती है सभी नदियाँ मिल सागर से पाने को। 

मग़र किस्मत में कहाँ सबके ये संभव होता है।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"