एक अर्से बाद खुदा के दर से पैग़ाम आया है।

कई तहरीरों के बाद उसे मेरा ख़याल आया है।


मेरे दर्द- ए पैहम का कोई टुकड़ा उसके दामन से जा टकराया है।

मुद्दतों बाद मेरी तक़दीरर का सितारा फ़िर बुलंदियों पे छाया है।।


मेरी इबादत का कोई फूल उसके कदमों में जा हलचल मचाया है।

तभी मुझ पे उसकी रहमतों का असर फ़िर जगमगाया है।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"