दर-बदर मैं ढूंढती यहाँ से वहाँ घूमती हूँ।
निशाँ तेरे होने के अंधेरों में भी खोजती हूँ।।
आज कल कुछ नहीं काग़ज़ पे लिखा करती हूँ।
बस कलम उंगलियों में ही फसाये घूमती रहती हूं।।
कौनसा अफ़साना है जो होठों पे दबाये रहती हूं।
कोई पुछता है तो आँखों से फ़ुर्क़त वयां कर देती हूँ।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

