ग़ज़ल

परिंदों ने खुशियों का पैग़ाम आ कर हमको सुनाया है।

मुद्दतों बाद आज इस दिल को फिर आराम आया है।।


बारिश की बूंदों ने आज हमको जमकर भिगोया है।

आज फ़िर उनके माथे को चूमने का मन हो आया है।।


आज मौसम बहार बनकर मेरे घर आंगन में छाया है।

ज़िंदगी का भरोसा नहीं हमने मौत का लुफ़्त उठाया है।।


फूलों की करें क्या बात गुलिस्तान रंगों से भरमाया है।

काँटों ने आज हमारे दामन को क्या ख़ूब सहलाया है।।


नींद से कोई ना आज हमको जगाना।

खुदा के चाहने से आज ख़्वाबों का दौर आया है।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"