निशाँ उसके होने के मैं सबको यूँ हीं दिखाती नहीं।
वो हो कभी नजदीक तो फलसफ़ा मोहब्बत का सुनाती नहीं।।
राह चलते चुभ जाएं जो कांटा कभी पैर में।
मैं उस ज़ख़्म के निशाँ आसानी से भुलाती नहीं।।
कलम से काग़ज़ पे लिखती हूँ कसीदे नये।
मग़र होठों पे तल्ख़ियां शिकायत की लाती नहीं।।
ख़ुदा के दर पे दस्तक तो रोज़ सुबह शाम करती हूँ।
मग़र ये जादू भरी दुनिया का रस्ता मैं कभी भूलती नहीं।।
लोग मिलते हैं तो हंस कर हाथ सभी से मिला लेती हूँ।
अब हर किसी को अपना कहूँ ऐसी ज़हमत उठाती नहीं।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

