"एक पल ज़िंदगी"
एक पल है जिंदगी जी लो सब मिलकर खुशी।
दूजे पल हो जाए क्या जो भी है बस एक पल की ही खुशी।।
ढूंढो खुशियां गम में तुम रह जाओ ना इसमें पीछे तुम।
बहुत सुहाना है जीवन व्यर्थ करो ना एक भी पल तुम।।
हर मुश्किल आसान हो जाती यदि हो जीवन में जीने की हसरत।
देखो पतझड़ के बाद बहार है आती जीवन भी है ऐसा ही हरदम।।
धूप छांव का चलता है मौसम फिर भी कहां रुकता है जीवन।
काट के चक्कर पूरी दुनिया का फिर अपनी दूरी पर आती धरती।।
खुशियां चारों ओर खड़ी है अपनों के भी भीड़ बड़ी है।
फिर किस बात की तुझे कमी है फिर क्यों तेरी मति बदली है।।
हाथ बड़ा और गले लगा सबको तेरी लगन लगी है।
ऐसा ना हो रूठ जाए खुशियां फिर किस्मत में चोट बड़ी है।।
एक पल की जिंदगी में किसको कौन कहां मिल जाए।
कौन राजा रंक कौन और कौन समय के फेर में फस जाए।।
किसकी कब किस्मत खुल जाए और कौन भाग्य का गोता खाए।
एक पल की जिंदगी में कौन जाने किसको कौन सी उपलब्धि मिल जाए।।
निराशा सभी त्याग कर आशाओं से खुद को संचित कर लो तुम।
थाम लो खुशियों का आंचल संग उनके दौड़ लगा लो तुम।।
आखिरी पल हो कौन सा जीवन का इसलिए ना कोई सोच करो तुम।
एक पल है जिंदगी यही सोच कर, हर दिन जीवन का आवाहन करो तुम।

