लतीफ़े नहीं वो एहसास है सारे
मोतियों से भी सुंदर अल्फ़ाज है प्यारे
कभी खट्टे मीठे कभी सख्त सारे
कभी डांटते से कभी प्रेम में डूबे हैं सारे
मधुर स्मृतियों के वो नाज़ुक से धागे
ऐसे दिलों के वो मखमली जज़्बात है सारे।।
आईना से भी ज्यादा पारदर्शी है सारे
अंधेरे में जगमगाते जुगनुओं से वो सारे
सोते से उठा दे ऐसे गुदगुदाते सपने सुनहरे
खुशबुओं से महकते वो ख़ुदा के चरणों के फूल हैं सारे।।
लतीफ़े नहीं वो एहसास हैं सारे
मोतियों से भी सुंदर अल्फ़ाज है प्यारे।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

