ए ज़िंदगी कहां खोई है तू
क्या अकेले में बहुत रोई है तू
या फिर....
परिंदों से उड़ती पकड़ी गई हैं तू
हर दिन कितने रंगों में बदलती
कभी सूरज सी ऊगती तो कभी अस्त होती
कभी ख्वाबों को सज़ाती
तो कभी हकीकत की जमीन पे औंधे मुँह गिरती
हलचल मचाती पकड़ी गई है तू
ए ज़िंदगी कहां खोई है तू...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

