दुआ ये हमारी है तुमको सदा

भाग्य तुम्हारा रहे उज्वल सदा

फूल खिलते रहे ज़िंदगी में गुलशन की तरह

महकती रहे जीवन की क्यारी ख़ुशबू की तरह

मिले आशीर्वाद तुमको बड़ों का सदा

दामन भर-भर के स्नेह मिले सबका यहाँ

है ये दुआ हमारी हर पल सदा

तू आँखों का तारा बना रहे सभी का सदा।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"