दोस्ती एहसासों का वह समुंदर हैं।
हर कोई निभा ले जाए ये कहाँ संभव होता हैं।।
यार की ख़ातिर मिटा दे जो हस्ती अपनी।
ऐसा ज़माने में कहाँ हर कोई दिलदार होता हैं।।
जिक्र अँधरों का होते ही चराग़ ले कर जो हाजिर हो।
ख़्वाब हर किसी का कहाँ ये मुकम्म्ल होता हैं।।
नगर में होता हैं ढिडोरा यार जो सच्चा मिला हो।
मग़र तकदीरों में कहाँ सबके ये उजाला होता हैं।।
दर्द भरे शहर में यार का हाथ जो काँधे पे होता हैं।
फ़िर कोई भी ना बराबर उस यार के होता हैं।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

