"दो युगल प्रेमी"

दो युगल प्रेमी आज मुझे

बातें आपस में करते मिल गये

बनाकर थोड़ी सी दूरी

मैं साथ उनके चल निकली..!! 


बोला प्रिये अपनी प्रियतमा से

सुनो प्रिया मैं तो तुमको भूल गया

क्या तुमको मैं याद हूं अभी भी

या मैं भी हृदय तुम्हारे से, भुला दिया गया...!! 


बोलो प्रिये क्यों खामोश -खड़ी

क्या तुमको मेरी बात बुरी लगी

क्या चल रहा है अभी दिल में तुम्हरे

या तुम मुझसे खफ़ा हो कर खड़ी...!!


चोट लगी थी गहरी प्रियतमा को  

सुनकर प्रिये के कटु और असहनीय वचन

टपक पड़े थे आंख से मोती

और हृदय में शब्दों के वाणो का घात चली...!! 


हौले से होकर रुवासी और मायूस 

तब झुका के चेहरा और डबडबाई आंखों से वो बोल उठी

ना भी कहते ये बात यदि तुम 

तो भी मैं तेरे चेहरें के भावों को पढ़ लेती...!!


ना कहता तू इन शब्दों को 

तो मैं सारी उम्र इसी झूठ में जी लेती 

खामोशी पढ़कर तेरे होठों की 

मैं खुद को तसल्ली दे लेती...!!


कैसे पियूं इस दर्द को मैं अब

कैसे तुझसे गिला करूं

तेरे बेरुख़ इन शब्दों को 

बोल मैं दिल के किस कोने में रखूं...!! 


चल कह दिया जो तुझको कहना था

मैंने भी हृदय से स्वीकार किया

अब आधार नहीं मेरा तेरे जीवन में 

जा मैंने भी दिल का दरवाजा बंद किया....!!


मधु गुप्ता "अपराजिता"