माना दौलत की अपनी शौरहत अनोखी होती है।

लेकिन बिना साथ अपनों के कोई भी बुलंदी छोटी होती है।।

रिक्तिता रह जाती जीवन में जब तक संबंधों की धूरी ना पूरी होती है।

लाख हो दौलत पास में लेकिन अपनों के काँधे की जरूरत तो पड़ती है।।

दौलत के चक्कर में अक्सर रिश्तें पीछे रह जाते है।

इस आपा धापी भरी दुनिया में हम जाने कहाँ खो जाते है।।

शाशवत नहीं रहता कुछ भी सब धुंधला सा हो जाता है।

दौलत की हबस में जीवन में सिद्धांत छोड़ हम आगे बड़ जाते है।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"