तेरे बालों में ऊँगली फेरूं तेरे माथे को मैं चूम लूँ

तू दे इजाज़त तो तेरी आँखों में ख़ुद को ढूँढ लूँ।।

बन जाऊँ नीला अम्बर तारों की झीनी सी चादर ओढ लूँ।

मंद मस्त मगन मैं नाचूं ऐसे कि धरती अम्बर दोनों चूम लूँ।।


नदियाँ सागर झील किनारे सबको आँचल में बाँध लूँ।

उड़ता बादल करे इशारे काजल बना आँखों को चूम लूँ।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"