चीख़ उद्दंडता नहीं है,
चीखने की प्रक्रिया में प्रवेश करके देखो,
चीख़ की क्या पीड़ा है उसे महसूस करके देखो
साधारण व्यक्ति नहीं चीख़ सकता क्योंकि वह डरता है, लोग क्या कहेंगे...??
चीख़ने के लिये हिम्मत और साहस की ज़रूरत होती है
जो हर किसी के पास नहीं होती,
अपनी बहुत सारी अच्छाइयों का नकाब हटा असहज होना पड़ता है, खुद से लड़ना पड़ता है,
खुद को दुसरो के विपरीत बनाना पड़ता है,
तब कोई व्यक्ति चीखने की हिम्मत जुटा पाता है,
जारी है आगे... भाग-3

