अंधेरी रात का साया,
अब रफ़्ता- रफ़्ता रुख़सत होने वाला है।
तेरी नाकामियों का भी सफ़र,
अब बुलन्दियों में तब्दील होने वाला है।।
जरा सुन ओ अंधरों के मुसाफ़िर,
तेरी राह-ए-सफ़र का अंधेरा मिटने वाला है।
नहीं घबरा आँधियों के भय से,
तेरी तक़दीर का भी आफ़ताब अब चमकने वाला है।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

