चलो आज...
हवा को चूम के आती हूं
उसकी सोंधी सी खुशबू को
तन मन पर मल कर आती हूं
चलो आज..
हवा को चूम कर आती हूं
कौन दिशा से आती है
क्या अलग-अलग हो पाती है
या खुशबू उसकी मिलकर के
सिर्फ एक ही राग सुनाती है
चलो आज...
हवा को चूम के आती हूं
कौन सी हवा है सबसे प्यारी
सर्द-गम या फिर बरसाती
महक को लबों से चख कर के
उसके एहसास को फिर बतलाती हूं
चलो आज...
हवा को चूम के आती हूं
किस ऋतु की हवा है सबसे अद्भुत
ग्रीष्म या वसंत या शीत लहर
सबको बाहों में भरकर
उनके सुख-दुख को बतलाती हूं
मधु गुप्ता "अपराजिता"

