भूल गए हम रफ़्ता रफ़्ता,दर्द पुराना दिल का हल्का-हल्का।

मग़र डर जाते उस उठती तीस से,जो रह रह कर दिल को रुलाती।।


वक़्त की शय पर थी सबकी सवारी,मन की चोट दिखाई ना जाती।

नींद से उठकर जब चिराग बुझाती,देख साया डर से मर जाती।


पुरानी बात जहन में घर कर जाती,सारी दुनिया राक्षसी नज़र आती।

ख़ामोश खड़ी पत्थर बन,हिलने डूलने की ना हिम्मत जुटा पाती।।


घड़ी की सुइयां ठक-ठक करती,साय-साय कर रात बहुत काँपती।

पत्तों के हिलने की आवाज़े,किसी हथौड़े से कम नहीं चुभती।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"