बेटियाँ

बेटियां होती घर की रौनक

जब बिखराती घर में मुस्कान

उनकी एक खिलखिलाहट से

घर आंगन हो जाये आवाद...!!


रहे जिस घर में बेटी

उस घर में खुशियाँ रहे आपार

माँ से बड़ कर पाये

पिता से स्नेह हर बार...!!


रौब जामाये सब पर वो

पिता की लाडली बन हर बार

हर त्योहार में चार चांद लगाए

जब-जब वो पहन के कपड़े हो तैयार..!!


जैसे-जैसे बड़ी होती जाए

बनती जाए और समझदार

दिखलाती है ऐसे जैसे 

है वो हर बात से अनजान..!!


समझे वो हर एक इशारा

आंखों से भापे वो हर बार

मां जब देती सीख उसे

रख लेती मन के कोने में संवार...!!


उसकी कहीं हर सीख और नसीहत

बन जाती उसके जीवन का सार

कौन कहता है बेटियां नहीं सुनती

ना सुनने का करती है झूठा इकरार..!!



दुखता हृदय एक बात से

 जब कहता कोई इस घर की हो मेहमान

तब लगता मार रहा हो 

कोई पत्थर सीने के उस पार..!!


बेटी है पराया धन

जाना है छोड़ पिता का घर द्वार

होती बहुत बिकट घड़ी है

जब महल सपनों का हो जाए अंजान..!!


हो गया अब पीहर उसका

जो था उसका संसार

पहुँच गई ससुराल प्यारी

बेटी बन कर रह गई अब आती जाती मेहमान..!!


मधु गुप्ता "अपराजिता"