पढ़ते वक़्त किताब के पन्ने

आंखों में से छलकने पानी से याद आया

शायद किताब का वो अंश 

मेरी जिंदगी की बात कर रहा हो

अनुभूति ऐसी हुई... 

की जैसे सब कुछ मेरे साथ हो रहा हो घटित

मैं उन पात्रों की कहानी के लिए

रो नहीं रही थी.... 

मैं रोई कहानी अपनी याद करके 

अपने अंदर बसी दर्द की उमस से  

पढ़ते वक्त हुआ ऐसा अहसास

कि जैसे वो मेरे ही जिंदगी के पन्ने हो

लगा ऐसा कि....

उसमें जान डाल दी गई हो 

कहीं ना कहीं मेरी.....!! 

"अपराजिता"