दरवाजे, खिड़की और झरोखें

सब है उसी जगह ठिकाने पे,

बदला है तो इंसा बदला

बाक़ी सब है पता ठिकाने पर।।


मिट्टी की खुशबू भी वो ही

वो ही बारिश की रिमझिम है,

बदला है तो बदला परिंदा

जो जा बैठा दुजी छत पे है।।


बस्ती सड़के और दुकानें

चारों ओर भीड़ की वो ही टोली है,

बदला है तो बदला शोर दिलों का

जो नफ़रत को चुपके से पाल बैठा है।।




पत्ते डाली और दरख़्त

सब डोल रहे है मस्ती में,

बदला है तो बदला मौसम

हवा चली उस ओर खिज़ा की है ।।