बहुत करीब से मैंने उसकी आंखों का चंचलपन भी देखा था

और उन्हीं फ़िर आंखों से आँसू संग काजल को बहते देखा था

धीरे- धीरे सारे सपनों को फ़िर मैंने उनमें पत्थर होते देखा था

हां मैंने सारे ख्वाबों को उसकी आंखों में सुलगते देखा है।।


हाँ इक मासूम सी लड़की को फिर मैंने औरत बनते देखा था


नटखट चंचल सी लड़की को गंभीरता की मूरत बनते देखा था

घुंघराले बिखरे बालों को मैंने फिर समेटते-बांधते देखा था

उसकी बिखरी मुस्कान को होठों के बीच गुम होते देखा था

हाँ सहज सरल लड़की को मैंने दुनियादारी में पड़ते देखा था।