मंज़िल सबकी अपनी अपनी

फिर क्यों राह तू दूसरों कीअपनाए

सासवत नहीं कुछ भी यहाँ पर

जीवन मृत्यु का खेल पल पल चलता जाये


भटक रहा है दुनिया की चकाचौध में

खुद को समझाने का समय ना मिल पाए

सब इक छलावा है दुनिया मेरे भाई

फिर क्यों तू इस मनचली दुनिया में फंसता जाए


झूठ- मूट के मोह- माया में फँस कर

सच्चा जीवन क्यों व्यर्थ गवाए

अन्त समय जब आये जीवन में

फिर क्यों राम- राम का गाना मुख में आए


नहीं कोई मंजिल तक साथ निभाता

संघर्ष ही जीवन का कड़वा सच कह लाएं!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"