दुनिया है एक रंगमंच और हम सब है उसके पात्र

खेल रहे हैं हम सब मिलकर अपना अपना किरदार

कोई झूठ से लिपटे है तो कोई सच का है अवतार

हर कोई यहां समझ रहा है अपने को होशियार....!! 


कई कुर्सी खींच रहा है कोई खड़ा है पास

जमघट देखो कैसे लगा है कुर्सी के इस और उस पार

कोई किसी के साथ नहीं है सबको है अपनी दरकार

ढूंढ रहे हैं सब मिलकर यहाँ अपना अपना ताज़...!!

मधु गुप्ता "अपराजिता"