कुछ रूठ गए कुछ छूट गए
कुछ कश्ती थामें साथ खड़े रहे
जीवन की आपाधापी में
कुछ रंग बदरंग पड़ते गए
कभी दर्द के मंजर नए-नए
कभी रंग बिरंगे फूल खिले मिले
कभी गहरी खलाओं ने घेर लिया
कभी राहों में दीप जले मिले
जीवन की आपाधापी में
हर कदम पर नए अनुभव मिले।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

