जमाने भर की खुशियां है
मग़र यह ख़ालीपन कैसा
जरा देखूं तो चारों ओर
फ़ैली है महरूमियां कैसी..
लगता है चांद तारों ने
बिछाई है ख़ुशियों की चादर
मग़र ये कैसा अंधेरा है
तो सिर्फ़ मुझको ही छलता है
मेरे दामन को चारों ओर से
अपनी पनाहों में लेता है...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

