तुम आना.....आना जरूर,
चाहे शिकायतों का एक लिफाफा साथ लाना,
पर आना जरूर......
सागर किनारे बैठकर,
तुम लिखना रेत पर,
वो सारी बातें और शिकायतें......
मैं थाम कर हाथ तुम्हारा,
आंखों में आंखें डाल.....
सुनूंगी वह सारी कही अनकही बातें,
जिससे तुम हुए थे आहत और दुखी...
पर आना जरूर...!!
मधु गुप्ता "अपराजिता"

