दोस्तों ने मिरे मुझको तोहफ़े में इक आईना दिया है।
बोलता कुछ भी नहीं मग़र गहराइयों से मुझे खॅंगालता है।।
हकीक़त करता है बयाँ सब की नायाब सा वो तोहफ़ा है।
इंसानों से हैं बेहतर इसीलिए फ़रेब ना कोई धोख़ा रखता है।।
चेहरे पे हो फ़रेब या दिल में कपट कोई झट ये पकड़ लेता है।
हमारी अच्छाईयों और बुराईयों को पल में निर्वस्त्र कर ये देता है।।
पड़ती है जब भी नज़र उसे पे वो मुझे पे जी भर के हँसता है।
झूठला कर हंसी मेरी वार वो अपनी चुभन से मुझ पे करता है।।
मधु गुप्ता "अपराजिता"

