ऐ ज़िंदगी....

तू मौत को कुछ वक़्त उलझा कर रख।

मैं अधूरे पड़े सब कामों को,

जल्दी से निपटा कर आती हूँ।।


तू पकड़ के हाथ खड़ी रहे,

मैं सारी उलझन पल में सुलझा कर आती हूं।

ना दूंगी कोई दगा तुझे,

यह तहे दिल से वादा करके जाती हूं।।


ऐ ज़िंदगी...

तू मौत को कुछ वक़्त उलझा कर रख....


मधु गुप्ता "अपराजिता"