धूप लगे बड़ी निराली सर्द हवाओं से बैर हैं ठाना ।

सूरज सुन लो बात हमारी देर से अब घर को जाना।।


सर्दी ने अब ढेरा डाला कोहरा चारों ओर घिर आया।

आ गया हैं झूम के दिसंबर मौसम हुआ बड़ा सुहाना।।


पंखा कूलर भूल गए सब हीटर का अब आया जमाना ।

घर घर जले अलाव बड़े चाव से, चाय सूप ने राज जमाया।।


चादर लगने लगी अब बैरन रजाई कंबल पे प्यार हो आया।

कर ली सबने यारी किचन से गुड़ और साग का मौसम आया।।


मधु गुप्ता "अपराजिता"