"अभिमान"

अभिमान मतलब घमंड गुरुर अहंकार

जो हमारे अंदर 

हर व्यक्ति के अंदर 

जो इस संसार में है 

और जाने अंजाने 

कहीं ना कहीं 

किसी न किसी चीज को लेकर

वो अभिमान या गुरुर  

हमारे हृदय पटल के किसी एक कोने में अवश्य ही रहता है...!! 


किसी को अभिमान है अपने रूप का 

तो किसी को धन का 

कोई अपने बच्चों को देखकर खुश होता है 

और अभिमान से सीना चौड़ा करता है

तो कोई अपना ऊँचा ओहदा और पद पाकर 

उसकी चका चौंध से 

अपनी आंखों पर अभिमान की पट्टी बांध ही लेता है

तो कोई अपने ज्ञान से हो जाता इतना प्रफुलित 

और सोचने लग जाता है

कि मुझ सा होशियार तो शायद इस दुनिया में कोई है ही नहीं

तू कुछ लोग ऐसे भी हैं 

जो सदैव सोचते हैं 

कि इस दुनिया में मैं तो गलत हो ही नहीं सकता  

मैं जो करता हूं बिल्कुल उत्तम और सटीक है 

वो सदैव इसी गुमान में ग्रस्त रहते है....!!


 कुछ लोग इस संसार में ऐसे भी मिलेंगे

जिन्होंने त्याग दिया अभिमान को

वो हृदय से निर्मल और पावन हो गए 

उनकी आत्मा में किसी तरह का गुरुर 

घर ना कर सका

उन्होंने हर परिस्थिति को एक समान लिया 

गिरे भी तो उनके कदम डगमगाए नहीं 

और जब ऊंचाइयों पर गए 

तो अपने कदमों को अभिमान की हवा में 

उछलने नहीं दिया....!!


हां अभिमान करो 

करो अभिमान अपने माता-पिता का 

जिन्होंने तुम्हें इस संसार से मिलाया 

अभियान करो संस्कारों का 

जिनको साथ लेकर तुम आगे बढ़े 

अभियान करो इस धरती का जिस पर तुम पद रखते हो 

अभियान करो उस आकाश का 

उसको देखकर तुम्हारे अंदर एक विश्वास जागृत होता है 

 ऊंचा उठने का बुलंदियां छूने का

अभिमान करो इस प्रकृति का

जो हमें जीने के हर दिन नये अयाम देती है...!! 


मधु गुप्ता "अपराजिता"

✍️✍️