रास्ता हो छोटा या बड़ा
चाहे हो कांटों से भरा
पर कांटों की राह पर भी
तुमको ही चलना होगा
मेहनत की आग में तुमको ही जलना होगा
लक्ष्य जो बनाया है तुमने
सपने जो देखें हैं तुमने
अर्जुन जैसा निशाना रखकर
लक्ष्य तुम्हे ही भेदना होगा
मेहनत के पसीने में नहाना होगा
कुछ करना है तो चलना होगा
असफलताएं भी आएंगी जीवन में
पर इन असफलताओं से डरना नहीं लड़ना होगा
कठिन परिश्रम से सफलता के पहाड़ पर
तुमको ही चढ़ना होगा
मेहनत की आग में जलना होगा
कांटों की राह पे चलना होगा
