कुछ करना है तो चलना होगा
मेहनत की आग में तुम्हे जलना होगा
सूरज की तरह रोज निकलना होगा
कुछ करना है तो चलना होगा

यूंही नहीं कोई राम बन जाता है
राम सा बनने के लिए
राम के आदर्शों पर चलना होगा
मेहनत की आग में तुम्हे जलना होगा

चाहे कोई बाधा हो कितनी ही बड़ी
पर नहीं है तुम्हारे लक्ष्य से बड़ी
ऊंचे ख्वाब दिखाने वाले तो मिलेंगे बहुत
पर गगन नापने के लिए
पैमाना तुमको ही बनना होगा
अगर जीवन में कुछ पाना है
तो संघर्ष तुम्हे ही करना होगा
मुश्किलों के पुल पर चलना होगा
मेहनत की आग में जलना होगा